घर बैठे बैंक, पेंशन खाता खोलने की सुविधा मिलेगी :- ढाई लाख ग्राम पंचायतों, निकायों में शिविर लगेंगे

primarymaster.in


घर बैठे बैंक, पेंशन खाता खोलने की सुविधा मिलेगी :- ढाई लाख ग्राम पंचायतों, निकायों में शिविर लगेंगे

वित्त मंत्रालय ने लोगों को सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के लिए दो महीने का विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत देश की 2.7 लाख ग्राम पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों में बैंक शिविर लगाए जाएंगे। यहां सरकारी योजनाओं में नामांकन करने और जनधन के साथ बचत खाता खोलने की सुविधा मिलेगी।

इन शिविरों में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) में नए नामांकन कराए जाएंगे। वहीं, किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में नामांकन कराने में मदद दी जाएगी। अभियान के तहत पात्र पीएम-किसान लाभार्थियों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) आवेदन जुटाने और आगामी रबी सत्र के लिए फसल बीमा योजना में नामांकन बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।

डिजिटल धोखाधड़ी पर जागरूकता कार्यक्रम : शिविरों में डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव और वित्तीय समावेशन योजनाओं के बारे में जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे। इसके अलावा ‘आपकी पूंजी, आपका अधिकार’ अभियान के तहत लावारिस वित्तीय संपत्तियों के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। वित्त मंत्रालय ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अंतिम छोर तक लोगों को औपचारिक वित्तीय व्यवस्था से जोड़ना और उन्हें वित्तीय सुरक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।

घर बैठे बैंक, पेंशन खाता खोलने की सुविधा मिलेगी :- ढाई लाख ग्राम पंचायतों, निकायों में शिविर लगेंगे

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium UltraViolette – Design Portfolio WordPress Theme UMarket – Digital Marketing Elementor Template Kit Umbala – Fashion & Clothing Store WooCommerce Theme Umberto – Mushroom Farm & Organic Products Store WordPress Theme Umeå – Furniture Store WordPress Theme Umeno – Multipurpose WooCommerce Theme Unbound – Charity & Nonprofit Elementor Template Kit Uncanny Automator Pro WordPress Plugin Unded – Creative Agency and Portfolio WordPress Theme Undertone – Business Services & Shop Elementor Template Kit