चुनाव में रुपये बांटने जा रहे चार गिरफ्तार
आजमगढ़। शिक्षक एमएलसी चुनाव में पैसा बांटने जा रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार सवार आरोपियों के पास से 2.41 लाख रुपये और एक निर्दल प्रत्याशी का चुनाव प्रचार सामग्री बरामद हुई है। उड़नदस्ता प्रभारी और एसडीएम सदर अविनाश गौतम ने बताया टीम दौलतपुर पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान सफेद रंग की एक कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में पांच झोले रखे मिले। झोलों पर गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और एक विद्यालय के प्रबंधक का नाम लिखा था। झोले में भारी मात्रा में चुनाव प्रचार सामग्री, वोटर स्लिप, बैलेट पेपर के प्रतिरूप, हैंडबिल और शिक्षकों की सूची बरामद हुई। इसके अलावा 2.41 लाख रुपये भी मिले। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चुनाव सामग्री और रुपये मतदाताओं में बांटने जा रहे थे। बरामद चुनाव सामग्री एक निर्दल प्रत्याशी की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभाष सिंह निवासी मऊ, राजेश कुमार पांडेय निवासी आजमगढ़, शिवमोहन सिंह निवासी आजमगढ़ और शिवगोविंद सिंह निवासी मऊ के रूप में हुई है। एसपी सिटी मानुष पारिक ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में चारों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






