शैक्षिक सत्र 2026-27 में “स्कूल चलो अभियान” के अन्तर्गत आयोजित की जाने वाली गतिविधियाँ के सम्बन्ध में। – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

शैक्षिक सत्र 2026-27 में “स्कूल चलो अभियान” के अन्तर्गत आयोजित की जाने वाली गतिविधियाँ के सम्बन्ध में।

उपर्युक्त विषयक मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन द्वारा जारी शासनादेश संख्या-68-5099/105/2024-अनुभाग-5 (बेसिक शिक्षा) – बेसिक शिक्षा विभाग, 1/1263447/2026 बेसिक शिक्षा अनुभाग-5, लखनऊ दिनांक 12 मार्च, 2026 का संदर्भ ग्रहण करे, जिसके द्वारा ‘स्कूल चलो अभियान’ का संचालन प्रथम चरण में शैक्षिक सत्र के प्रारम्भ में दिनांक 01 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2026 तक तथा द्वितीय चरण 01 जुलाई से 15 जुलाई, 2028 तक संचालित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त शासनादेश के प्रस्तर-14 में उल्लिखित है कि जनपद बस्ती के समस्त परिषदीय विद्यालयों में ‘स्कूल चलो अभियान’ के सुचारू संचालन हेतु समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रत्येक विद्यालय को रू0 2,500 की धनराशि विभिन्न गतिविधियों आयोजन हेतु आवंटित की जा चुकी है।

विद्यालय स्तर पर स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत आयोजित की जाने वाली गतिविधियाँ :-

> प्रत्येक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के संचालन हेतु 8X4 ft. साइज़ का बैनर बनाया जायेंगा, जिसका अनुमानित व्यय रू0 600/- होगा।

> स्कूल चलो अभियान की रैली में प्रतिभाग करने वाले बच्चों एवं बैठकों में प्रतिभाग करने अभिभावकों /एस०एम०सी० सदस्यों एवं अध्यापकों के जलपान की व्यवस्था की जायेगी, जिसके लिए अनुमानित व्यय रू० 1500/- होगा।

> शैक्षिक सत्र के प्रथम दिवस पर विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाया जायेगा तथा विद्यालयों को झण्डी, गुब्बारा आदि से सजावट की जायेगी एवं बच्चों का उत्साहपूर्वक रोली लगाकर स्वागत किया जाएगा। विद्यालय की सजावट हेतु अनुमन्य व्यय रू0 400/- होगा।

> प्रधानाध्यापक / प्रभारी प्रधानाध्यापक का यह दायित्व होगा कि प्रत्येक विद्यालय से स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम की जी०ओ० टैग फोटोग्राफ्स एस०एम०सी० मॉड्यूल पर अपलोड कराया जाय।

> स्कूल चलो अभियान के परिणाम स्वरूप होने वाली नामांकन वृद्धि की प्रविष्टि प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से सुनिश्चित की जायेगी।

> ‘स्कूल चलो अभियान’ के अन्तर्गत होने वाली सभी गतिविधियों के वीडियो और फोटोग्राफ्स संकलित कर सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय को उपलब्ध करायी जायेगी।

अतः आप समस्त को निर्देशित किया जाता है कि सन्दर्भित शासनादेश में दिये गये निर्देशों के क्रम में उपर्युक्त बिन्दुओं का कड़ाई से अनुपालन करते हुए ‘स्कूल चलो अभियान’ कार्यक्रम का सफल संचालन करना सुनिश्चित करें

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment