निपुण भारत मिशन के अंतर्गत DIET Led Assessment 2026 का परिणाम अब NBMC पोर्टल पर उपलब्ध है। सभी विद्यालय अब अपना विद्यालय रिपोर्ट कार्ड एवं छात्र-वार रिपोर्ट कार्ड देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
*🔐 1. NBMC पोर्टल पर Login कैसे करें*
👉 वेबसाइट: nipun.prernaup.in
HM/इंचार्ज अपने प्रेरणा पोर्टल का रजिस्टर मोबाइल नम्बर डालें, वही नम्बर Login ID और Password दोनों में डालें, Captcha भरकर Log In करें
*📊 2. रिपोर्ट कैसे देखें / डाउनलोड करें*
• “DIET Led Assessment” टैब पर क्लिक करें
• अपने विद्यालय के नाम के आगे जहाँ YES या NO लिखा हो उस पर क्लीक करके अपने स्कूल का रिपोर्ट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
• स्कूल के नाम के आगे जहाँ Assessed Students लिखा है वहाँ पर क्लिक करें, सभी छात्रों के रिपोर्ट कार्ड एक सिंगल PDF में डाउनलोड कर सकते है।
*⚠️ 3. परिणाम में प्रमुख कमियां (Errors)*
रिपोर्ट देखते समय नीचे दी गई महत्वपूर्ण त्रुटियों पर विशेष ध्यान दें:
*1️⃣ डेटा सिंक समस्या*
👉 आकलन किए गए सभी बच्चों का डेटा सिंक न होने के कारण कुछ बच्चों का रिपोर्ट कार्ड नहीं दिख रहा
(जैसे 12 में से कम बच्चों का ही रिजल्ट दिखना)
*2️⃣ गलत श्रेणी (NIPUN/प्रगतिशील) दिखना*
👉 किसी एक दक्षता में निपुण न होने पर भी बच्चे को प्रगतिशील या निपुण गलत तरीके से दिखाया जा रहा
*3️⃣ दक्षता में गलत मूल्यांकन*
👉 जिस दक्षता में बच्चा वास्तव में निपुण है, उसे भी प्रगतिशील दिखाया जा रहा
*4️⃣ अधिक छात्रों का डेटा दिखना*
👉 कुल आकलित विद्यार्थियों से अधिक विद्यार्थियों का परिणाम प्रदर्शित होना
*5️⃣ विद्यालय निपुण घोषित न होना*
👉 कक्षा वार दोनों कक्षाओं में 80% से अधिक विद्यार्थी निपुण होने के बावजूद विद्यालय को निपुण विद्यालय घोषित नहीं किया गया
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





