कड़ी सुरक्षा के बीच होमगार्ड्स की लिखित परीक्षा आज से – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


लखनऊ, । यूपी में होमगार्ड्स की लिखित परीक्षा शनिवार, रविवार व सोमवार को आयोजित की जाएगी। कड़ी सुरक्षा के बीच पारदर्शी व नकल विहीन लिखित परीक्षा आयोजित कराए जाने की तैयारी की गई है। 1053 केंद्रों पर 25.32 लाख अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे। दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। होमगार्ड्स के 41424 पदों पर भर्ती के लिए तीन दिन अलग-अलग अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जाएगी।

परीक्षा को पारदर्शी ढंग से आयोजित कराए जाने के लिए हर 240 अभ्यर्थियों पर एक निरीक्षक व उपनिरीक्षक की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों व स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। घड़ी, मोबाइल, ब्लूटूथ समेत इलेक्ट्रानिक्स उपकरण पूरी तरह से प्रतिबंधित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष एसबी शिरडकर ने बताया कि परीक्षा की शुचित सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक जिले में अपर पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस उपायुक्त को नोडल अधिकारी बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से सभी अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग होगी। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिस कर्मी बंद परिसर में करेंगी। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए डबल लॉक सिस्टम व सख्त प्रोटोकाल तैयार किया गया है। कोषागार के डबल लॉक में प्रश्नपत्र रखे जाएंगे। जिसकी चाबियां अधिकारियों के पास होंगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment