माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। इस बार दोनों ही कक्षाओं में प्रतापगढ़ जिले का दबदबा रहा। 10वीं में जहां कन्नौज की सृष्टि ने 94.43 फीसदी के साथ टॉप किया, वहीं 12वीं में प्रतापगढ़ के रजनीश यादव 89.36 फीसदी अंकों के साथ पूरे प्रदेश में शीर्ष पर रहे।
गौर करने वाली बात यह है कि दोनों ही कक्षाओं के टॉप-चार में प्रतापगढ़ के 3-3 विद्यार्थी शामिल हैं। परिणाम के अनुसार 10वीं में 14,199 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से और 816 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में पास हुए हैं जबकि पांच विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
वहीं 12वीं में 5,661 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से तथा 6,087 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हैं जबकि 555 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से पास हुए हैं। कन्नौज जिले के राधा देवी आदर्श संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुरसहायगंज की छात्रा सृष्टि ने 94.43 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर प्रतापगढ़ की खुशबू सरोज 94.29 फीसदी के साथ रहीं जो वहां के जय गुरुदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, भुजाही बाजार की छात्रा हैं। इसमें तीसरे स्थान पर 93.29 फीसदी के साथ संयुक्त रूप से प्रतापगढ़ के ही दो विद्यार्थी रहे, जिन्हें समान रूप से कुल 653 अंक हासिल हुए। दोनों विद्यार्थियों में से एक मुलायम सिंह यादव जो श्री राम टहल संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय यदुनाथपुर सैफाबाद से और दूसरी प्रियंका सरोज जय गुरुदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय भुजाही बाजार प्रतापगढ़ की हैं।
कक्षा 12 में प्रतापगढ़ के श्रीराम टहल स्कूल के दो विद्यार्थियों ने प्रदेश में क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल किया है। श्री राम टहल संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय यदुनाथपुर सैफाबाद के छात्र रजनीश यादव ने 89.36 फीसदी अंकों के साथ 12वीं में टॉप किया जबकि दूसरे स्थान पर इसी स्कूल की वंशिका श्रीवास्तव 85.64 फीसदी के साथ रहीं। एक ही स्कूल से पहले और दूसरे स्थान पर कब्जा करना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इसमें 85.43 फीसदी के साथ दो छात्राएं संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। ये छात्राएं जय गुरुदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, भुजाही बाजार की काजल तथा श्री मद्दयानन्द कन्या गुरुकुल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, चोटीपुरा अमरोहा, जेपी नगर की संस्कृति हैं।
पास होने वालों की प्रतिशतता अधिक है : इस वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत पिछली बार से अधिक है। छात्राओं का प्रदर्शन सभी वर्गों में बेहतर रहा है। इस वर्ष 10वीं में कुल 21915 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए जिनमें से 21107 संस्थागत एवं 808 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। परीक्षा में कुल 16615 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिनमें से 15941 संस्थागत एवं 674 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। इनमें से 14429 संस्थागत और 600 व्यक्तिगत कुल 15029 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। इस प्रकार से संस्थागत में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का प्रतिशत 95.96 रहा जबकि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.78 फ़ीसदी रहा। किसी प्रकार से 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 14162 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 13694 संस्थागत एवं 468 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। इनमें से 13302 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमें 12854 संस्थागत एवं 448 व्यक्तिगत थे। इनमें से 11901 संस्थागत और 405 व्यक्तिगत कुल 12306 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। इस प्रकार से संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.88 तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.40 रहा।
कक्षा 12 शीर्ष दस-
1. रजनीश यादव 89.36 श्री राम टहल सं.उ.मा. वि. प्रतापगढ़
2 वंशिका श्रीवास्तव 85.64 श्री राम टहल सं.उ.मा.वि. प्रतापगढ़
3 काजल 85.43 जय गुरुदेव संस्कृत मा. वि. प्रतापगढ़
4. संस्कृति 85.43 श्री मद्दयानन्द कन्या गुरुकुल अमरोहा
5. प्रिया यादव 85.00 श्रीराम टहल,सं.उ.मा.वि. सैफाबाद प्रतापगढ़
6. शैलजा यादव 84.93 श्रीराम टहल,संउ.मा.वि.,सैफाबाद प्रतापगढ़
7. सैफ खान 84.86 श्रीराम टहल, सं.उ.मा.वि. सैफाबाद प्रतापगढ़
8. आदित्य पटेल 84.50 जय गुरुदेव सं.मा.वि. भुजाही बाजार प्रतापगढ़
9. हिमांशी 84.43 श्रीमद द.क.गु.सं.मा.वि. चोटीपुरा अमरोहा
10. काम्या 84.29 श्रीमद द.क.गु.सं.मा.वि. चोटीपुरा अमरोहा
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




