लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और पढ़ाई को अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश के डायट (DIET) प्रवक्ताओं को आईआईएम अहमदाबाद में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जहां उन्हें शैक्षिक शोध, नवाचार और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार, प्रदेश के प्रत्येक डायट से एक-एक प्रवक्ता का चयन कर उन्हें आईआईएम अहमदाबाद भेजा जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रवक्ताओं को शोध कार्य, नवाचार, नई शिक्षण विधियों और गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन से जुड़ी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक डॉ. पवन सचान ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए चयनित प्रवक्ताओं की आयु 50 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके लिए सभी डायट प्राचार्यों, राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान, राज्य शिक्षा संस्थान और प्राचार्य ऑल इंडिया शिक्षा संस्थान से एक-एक प्रवक्ता का नाम मांगा गया है।
उन्होंने कहा कि चयनित प्रवक्ता अपने संस्थानों में प्रशिक्षण और मूल्यांकन कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही वे नई शिक्षा पद्धतियों और शोध आधारित नवाचारों को विद्यालयों में लागू करने में सहयोग करेंगे।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल शिक्षकों को प्रशिक्षित करना नहीं, बल्कि स्कूल प्रबंधन, प्रशिक्षण डिजाइन और बेहतर शैक्षिक व्यवस्था विकसित करना भी है। अधिकारियों का मानना है कि इससे प्रदेश के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और शिक्षण व्यवस्था अधिक आधुनिक एवं प्रभावी बन सकेगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





