ऑनलाइन निगरानी में बंद मिले 14 विद्यालय, बीएसए ने रोका वेतन – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

बलरामपुर। प्रेरणा पोर्टल के ऑनलाइन पर्यवेक्षण में जिले के 14 परिषदीय विद्यालय बंद मिले। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए संबंधित विद्यालयों के सभी शिक्षक, शिक्षा मित्र एवं कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

बीएसए ने बताया कि ऑनलाइन पर्यवेक्षण में विकासखंड गैसड़ी, पचपेड़वा, रेहरा बाजार, श्रीदत्तगंज और तुलसीपुर के 14 विद्यालय बंद पाए गए। इनमें गैसड़ी के मिश्रौलिया, पचपेड़वा के कौड़ीडीह, रेहरा बाजार के केराडीह, श्रीदत्तगंज के विश्रामपुर-द्वितीय, खम्हरिया बाघा-प्रथम, खम्हरिया बाघा-द्वितीय और मझारी वाछिल सहित तुलसीपुर ब्लॉक के लैबुड़वा, सेमरहना, बढ़गांव, रजवापुर और भगवानपुर के विद्यालय शामिल हैं।

बीएसए ने सभी शिक्षक व कर्मचारियों को तीन दिन के अंदर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment