गर्मियों की छुट्टियां खत्म: यूपी में 25 जून से खुलेंगे परिषदीय स्कूल, बच्चों की शुरू होगी पढ़ाई – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद प्रदेश के परिषदीय विद्यालय गुरुवार से बच्चों के लिए खुल जाएंगे। करीब 94 लाख बच्चे एक बार फिर विद्यालयों में पढ़ाई के लिए पहुंचेंगे। विद्यालयों की साफ-सफाई पूरी कर ली गई है और शिक्षक बच्चों के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। इसके साथ ही नए बच्चों के प्रवेश को बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण की भी शुरुआत होगी।

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में पहले 16 जून को ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद एक दिन के लिए स्कूल खोले गए थे, लेकिन बाद में अवकाश को संशोधित करते हुए 24 जून तक बढ़ा दिया गया था। इस दौरान 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिक्षकों को विद्यालयों में उपस्थित रहना पड़ा, जबकि 22 जून से शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय आने लगे थे।

शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादलों की प्रक्रिया भी जारी

अब 25 जून से बच्चों का पठन-पाठन नियमित रूप से शुरू होगा। विद्यालयों में बच्चों के बेहतर स्वागत और सुचारु शिक्षण व्यवस्था के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी बीच विद्यालय खुलने के साथ ही विशेष परिस्थितियों में आवेदन करने वाले शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादलों की प्रक्रिया भी जारी है।

प्रदेश भर से करीब 6,500 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें लगभग 300 डायलिसिस करा रहे शिक्षक, 300 कैंसर से पीड़ित शिक्षक व अन्य आवेदन दंपती शिक्षक और दिव्यांग श्रेणी से जुड़े हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभी सभी आवेदनों की स्क्रीनिंग की जा रही है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र शिक्षकों की तबादला सूची जारी की जाएगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment