नौंवी से 12वीं तक के छात्र 11 से करें छात्रवृत्ति आवेदन

primarymaster.in


नौंवी से 12वीं तक के छात्र 11 से करें छात्रवृत्ति आवेदन

प्रदेश सरकार ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनाओं की समय-सारिणी जारी कर दी है। छात्र 11 अगस्त से 25 अगस्त तक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रमुख सचिव, समाज कल्याण विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।

नवीनीकरण श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं हार्डकॉपी जमा करने की प्रक्रिया 11 अगस्त से 25 अगस्त, 2026 तक चलेगी। विद्यालय स्तर पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, आवेदन सत्यापन एवं अग्रसारण 30 अगस्त तक किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वास्तविक छात्र संख्या का सत्यापन 31 अगस्त से 10 सितंबर तक तथा एनआईसी द्वारा स्क्रूटनी 11 से 17 सितंबर तक की जाएगी।

इसके बाद जिला स्तरीय समिति द्वारा डाटा लॉक, मांग सृजन तथा पीएफएमएस के माध्यम से छात्रवृत्ति की धनराशि का अंतरण चरणबद्ध ढंग से अक्तूबर के अंत तक पूरा किया जाएगा। सभी सत्यापन पूर्ण होने के बाद जनवरी 2027 में पीएफएमएस से पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि हस्तांतरित होगी।

विभाग ने एमओयू किया: गुरुवार को समाज कल्याण विभाग ने पिरामल फाउंडेशन फॉर एजुकेशन लीडरशिप से एमओयू किया। जिसका मकसद छात्रों को सरल व पारदर्शी ढंग से छात्रवृत्ति का भुगतान सुनिश्चित करना है।

विद्यालय पांच अगस्त तक डाटा अपलोड करेंगे

सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा 22 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक मास्टर डाटा तैयार कर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक एवं संबंधित अधिकारी विद्यालयों का सत्यापन, मान्यता, सीटों तथा अन्य विवरणों का प्रमाणीकरण करेंगे। नवीन श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन 11 अगस्त से 21 सितंबर, 2026 तक किए जा सकेंगे। सभी प्रक्रियाओं के लिए अलग-अलग समय-सीमा निर्धारित की गई है।

नौंवी से 12वीं तक के छात्र 11 से करें छात्रवृत्ति आवेदन

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment