UP Weather Today, 24 July: यूपी के 54 शहरों में आज बारिश का अलर्ट, प्रदेश में 27 जुलाई से दोबारा एक्टिव होगा मानसून, जानिए IMD अलर्ट
लखनऊ: यूपी में भारी बारिश के बाद अब मानसून थमता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए यूपी के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को प्रदेश के 54 शहरों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही प्रदेश में सोमवार यानी 27 जुलाई से मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। आईएमडी ने सोमवार के लिए प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
अगले तीन दिनों तक होगी हल्की बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश होनें के आसार हैं। इसके बाद सोमवार से मौसम एक बार फिर करवट लेगा। आईएमडी ने अनुमान लगाया है कि राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सिय और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आईएमडी ने बताया कि गुरुवार को सबसे ज्यादा इटावा जिले में 27 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही हमीरपुर में 18 मिमी, लखनऊ में 6.5 मिमी, सुलतानपुर में 4.6 मिमी और कानपुर में 3.6 मिमी बारिश हुई।
27 जुलाई से मानसून फिर होगा एक्टिव
सीनियर मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून रेखा का दक्षिण की ओर खिसकने और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कमजोर होने से अगले तीन दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि मानसूनी सक्रियता फिलहाल पश्चिम-मध्य भारत की तरफ शिफ्ट हो गई है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 26 और 27 जुलाई से मानसून एक बार फिर सक्रिय होगा।
यूपी के 54 शहरों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश के 54 शहरों में बारिश होने के आसार है। इसमें शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बदायूं, बरेली, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, बस्ती, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, झांसी, महोबा और चित्रकूट समेत अन्य शहर शामिल हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






