मोकामा में स्कूल की छत से छात्रों से ईंट उतरवा कैंपस में कराई सोलिंग

primarymaster.in


 मोकामा में स्कूल की छत से छात्रों से ईंट उतरवा कैंपस में कराई सोलिंग

मोकामा मोकामा के औंटा स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में छत से छात्रों से ईंट फिंकवाई गई। बाद में विद्यालय परिसर में ईट सोलिंग कराई गई। शिक्षकों के इस रवैया का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में छात्रों की शिक्षकों के प्रति नाराजगी साफ तौर पर झलक रही है। यह भी कहा जा रहा है कि पढ़ाई नहीं होती और जबरन काम कराया जाता है। हुआ यह कि स्कूल परिसर में कीचड़ लग रहा था। शिक्षकों ने 10-15 छात्रों को स्कूल की छत पर चढ़ा दिया। वहीं छत पर रखी ईंट को नीचे फेंकने को कहा। बाद में छात्रों से रास्ते पर ईंट बिछवाई गई। यह वीडियो वायरल होने पर ग्रामीणों ने आरोप-प्रत्यारोप शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि छत से ईंट फेंकने के चक्कर में छात्रों के साथ हादसा भी हो सकता था। छात्रों से स्कूल में मजदूरी करना गैर जिम्मेदाराना

प्रभारी समेत शिक्षकों को चेतावनी

दरअसल, छात्रों से ईंट सोलिंग कराने का मामला सामने आने पर विभाग ने अविलंब जांच का आदेश दिया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अंजनी कुमार के निर्देश पर बीआरसी लेखपाल मोहम्मद मकसूद आलम इस मामले की जांच करने विद्यालय पहुंचे। इस बीच शिक्षकों और छात्रों से बात की गई, जिसमें प्रभारी और अन्य शिक्षकों को इस मामले में जिम्मेदार ठहराया गया। विद्यालय प्रभारी समेत अन्य शिक्षकों को अल्टीमेटम दिया गया है कि दोबारा ऐसी हरकत करने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इधर, ग्रामीण इस मामले में लीपापोती का आरोप लगा रहे हैं।

हरकत है। इस मामले में शिक्षकों की दलील है कि छात्रों को ऐसा करने से रोका गया था। लेकिन, उन्होंने जबरन यह काम किया।

मोकामा में स्कूल की छत से छात्रों से ईंट उतरवा कैंपस में कराई सोलिंग

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment