दो फीसदी मतदाताओं के ही दस्तावेज बाकी:आयोग – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


नई दिल्ली, एजेंसी। निर्वाचन आयोग (ईसी) ने रविवार को कहा कि 98.2 प्रतिशत मतदाताओं के दस्तावेज प्राप्त हो चुके हैं। मात्र दो फीसदी के दस्तावेज अभी नहीं मिल पाए हैं।

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के तहत प्रकाशित बिहार की मसौदा मतदाता सूची को लेकर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए अब आठ दिन बचे हैं।

आयोग ने कहा कि दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि में मतदाताओं को न केवल मसौदा सूची में हुईं गलतियों को सुधारने बल्कि अपने आवश्यक दस्तावेज जमा कराने का भी अवसर मिलता है, जो उन्होंने अपने गणना प्रपत्र जमा करते समय उपलब्ध नहीं कराए होंगे। चुनाव आयोग ने कहा कि 24 जून से 24 अगस्त तक 60 दिन में 98.2% लोगों ने अपने दस्तावेज जमा कर दिए हैं। यानी प्रतिदिन औसतन 1.64% लोगों ने दस्तावेज जमा कराए। एक सितंबर तक आने में आठ दिन बाकी हैं और 1.8 प्रतिशत मतदाताओं ने दस्तावेज जमा नहीं कराए हैं।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment