देर रात 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले

primarymaster.in

Updated on:


देर रात 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले

●मुरादाबाद के मंडलायुक्त रहे आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति समाप्त

● संगीता सिंह मुरादाबाद और ओम प्रकाश अलीगढ़ के मंडलायुक्त होंगे

लखनऊ, राज्य सरकार ने रविवार की देर रात 17 आईएएस अफसरों के दायित्वों में बदलाव किए हैं। मुरादाबाद और अलीगढ़ में नए मंडलायुक्तों की तैनाती की गई है। मुरादाबाद में अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को और ओम प्रकाश आर्य सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज से अलीगढ़ के मंडलायुक्त बनाए गए हैं।

मुरादाबाद मंडलायुक्त का पद खाली था। यहां रहे आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि 14 अगस्त को समाप्त हो गई थी। इसके साथ ही उनकी प्रतिनियुक्ति बढ़ाए जाने संबंधी कयासों पर विराम लग गया है, वे जल्द ही मूल कॉडर सिक्किम के लिए कार्यमुक्त हो जाएंगे। गौरी शंकर प्रियदर्शी को आयुक्त ग्राम विकास एवं सचिव ग्राम्य विकास विभाग से महानिदेशक आयुष एवं मिशन निदेशक राष्ट्रीय आयुष मिशन बनाया गया है। गौरी शंकर पिछले काफी समय से ग्राम्य विकास विभाग में चर्चाओं में थे। चैत्रा वी महानिदेशक आयुष एवं मिशन निदेशक राष्ट्रीय आयुष मिशन से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद लखनऊ, प्रमोद कुमार उपाध्याय सचिव समाज कल्याण विभाग से आयुक्त ग्राम विकास बनाए गए हैं। रवींद्र कुमार सचिव नगर विकास, प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) तथा राज्य मिशन निदेशक अमृत को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) तथा राज्य मिशन निदेशक अमृत के दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। वह सचिव नगर विकास के पद पर यथावत रहेंगे। मासूम अली सरवर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उप्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड एवं सचिव नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिदेशक अर्थ एवं संख्या उत्तर प्रदेश को सचिव नियोजन विभाग तथा महानिदेशक अर्थ एवं संख्या उत्तर प्रदेश के पद से कार्यमुक्त किया गया है और प्रबंध निदेशक जल निगम (नगरीय) व राज्य मिशन निदेशक अमृत का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।

डा. राज शेखर सचिव नियोजन व महानिदेशक अर्थ एवं संख्या बने

डा. राज शेखर प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) से सचिव नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश तथा महानिदेशक अर्थ एवं संख्या, योगेश कुमार आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता से प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) बनाए गए हैं। कुमार प्रशांत सचिव राज्य सूचना आयोग से आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता, गुर्राला श्रीनिवासुलु सचिव सचिवालय प्रशासन से सचिव उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग बनाए गए हैं। देवेंद्र कुमार पांडेय विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से विशेष सचिव उपभोक्ता मामले, विवेक श्रीवास्तव सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण से विशेष सचिव पशुधन विभाग बनाए गए हैं

देर रात 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Quiff – Barbershop & Hairdresser Elementor Template Kit Quill Blog – Responsive Minimal WordPress theme Quincy – Business Consulting WordPress Theme Quinnie – Plastic Surgery Clinic Elementor Template Kit Quinnie – Plastic Surgery Clinic FSE WordPress Theme Quiz and Contest Planner for WP Poll Quomodo – Business Consulting WordPress Theme Quota – Business & Corporate Responsive WordPress Theme Quote – Quotation or Survey Form Wizard Quotify – WooCommerce Request a Quote