अगले सत्र में छठी कक्षा से कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य करने की तैयारी
बिहार में अगले शैक्षणिक सत्र से छठी और उससे ऊपर की कक्षाओं में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य करने की तैयारी है. इसके पहले शिक्षकों को एससीइआरटी में कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जायेगा, ताकि वे विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा दे सकें. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शुक्रवार को विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया. शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी 700 सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में 31 मार्च से पहले स्मार्ट क्लास तैयार किया जाये. जिन आदर्श विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं है, वहां इसका निर्माण भी सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने केंद्र से मिली राशि का सदुपयोग कर विद्यालयों में जरूरी आधारभूत सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया.
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




