मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत नवंबर के यह 04 दिन याद रखें पूरे दिन बूथों पर मिलेंगे बीएलओ
मुरादाबाद। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) में 12 नवंबर से दावे आपत्तियां ली जाएंगी। 11 दिसंबर तक कोई भी मतदाता बनने के लिए नाम कटवाने अथवा संशोधन करवाने के लिए आवेदन कर सकता है। नवंबर में चार विशेष तिथियां भी होंगी। यूं तो लगभग एक महीने तक मतदाता बनने का अवसर होगा। विशेष बूथ दिवस 21-22 नवंबर और 28-29 नवंबर को होगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इन चार दिवसों में सभी बूथों पर बूथ लेबल अधिकारी फार्म लेकर मौजूद रहेंगे। मतदाता इन विशेष दिवसों निर्धारित समय मे फार्म 6, 7 और 8 भर कर जमा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सामान्यत: 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक पूरा मौका है जिन पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में नहीं है वह आवेदन करें। इसके अलावा किसी को कोई संशोधन करवाना है करवा सकते हैं। 28 दिसंबर तक दावे आपत्तियों का निस्तारण कर 4 जनवरी को मतदाता सूची फाइनल रूप से जारी कर दी जाएगी। उन्होने अपील की ऐसे युवा जो 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष के हो रहे हैं अपना वोट जरूर बनवाएं। सभी पात्र महिलाएं भी अपना वोट जरूर बनवाएं जिससे जेंडर रेशियो बेहतर रहे। पूर्व से जारी निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में 24 अक्टूबर को भी एक विशेष दिवस होगा जिसमें मतदाता दावे आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। जिसमें बीएलओ बूथों पर रहेंगे।
दावे-आपत्तियों के लिए जरूरी फॉर्म
एसएसआर में दावे आपत्तियों के फार्म
6 फार्म मतदाता सूची में नाम शामिल करने नया मतदाता बनने के लिए
6 ए फार्म प्रवासी भारतीय मतदाताओं के पंजीकरण के लिए होगा
विशेष अभियान की तारीखें और समय
उन्होंने बताया कि दावे व आपत्तियां प्राप्त करने के लिए 21, 22, 28 व 29 नवंबर को विशेष अभियान निर्धारित की गई हैं। इन विशेष अभियान दिवसों पर जिले के सभी मतदेय स्थलों पर संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अपने नाम की जांच कर लें तथा मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने या आवश्यक संशोधन के लिए निर्धारित फार्म भरकर आवेदन करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





