इंटर कालेजों के अतिथि प्रवक्ता को भी दीपावली से पहले मानदेय के निर्देश
लखनऊ। प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त इंटर कालेजों के अतिथि प्रवक्ताओं व विषय विशेषज्ञों को भी दीपावली से पूर्व अक्तूबर के मानदेय का भुगतान करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में बुधवार को सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों के नाम आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि 31 अक्तूबर को दीपावली, दो नवम्बर को गोवर्धन पूजा एवं तीन नवम्बर को भैया दूज के कारण सार्वजनिक अवकाश को देखते हुए अक्तूबर माह के वेतन एवं मानदेय का भुगतान 30 अक्तूबर तक किये जाने के आदेश शासन ने जारी किए हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA
%20(1).jpeg)





