लखनऊ। मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी/मौलवी (सेकंड्री),
आलिम (सीनियर सेकंड्री) की परीक्षाओं में इस बार 88,200 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाएं फरवरी माह में आयोजित होने की उम्मीद है। मदरसा शिक्षा परिषद की वर्ष 2025 की परीक्षा के आवेदन पत्र मदरसा बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन भरवाने की प्रक्रिया 13 दिसंबर से शुरू हुई थी। अंतिम तिथि में तीन बार इजाफा करने के बाद फार्म भरने की अंतिम तिथि 18 जनवरी को समाप्त हो चुकी है। अंतिम तिथि तक प्रदेश भर से 89 हजार परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे थे। जांच के बाद करीब 800 फार्म निरस्त कर दिए गए। मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने बताया कि हमारी कोशिश है कि अन्य बोर्ड की तर्ज पर परीक्षाएं भी फरवरी माह में संपन्न करा ली जाएं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




