प्रयागराज। जनपद के चयनित 75 पीएमश्री विद्यालयों में पढ़ाई का स्वरूप पूरी तरह बदलने जा रहा है। विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए यहां एस्ट्रोनॉमी लैब (नक्षत्रशाला) और रोबोटिक्स व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित स्किल हब स्थापित किया जाएगा।
इस योजना के तहत स्कूलों को स्कोप एंड हब मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे छात्र-छात्राओं को विज्ञान और तकनीक की प्रायोगिक शिक्षा मिल सके।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से जारी आदेश के क्रम में पहले ही ऐसे विद्यालयों का चयन किया जा
चुका है, जहां कम से कम दो अतिरिक्त कक्ष उपलब्ध हैं। अब इन चयनित विद्यालयों में प्रयोगशालाओं की स्थापना का कार्य तेजी से शुरू होगा। जिला बेसिक अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे कार्य में किसी प्रकार की देरी न होने दें। संस्थान को पूरा सहयोग प्रदान करें।
साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि स्कूलों में पर्याप्त स्थान, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और इंटरनेट कनेक्टिविटी पहले से उपलब्ध रहे। इस पहल से छात्रों को खगोल विज्ञान, रोबोटिक्स और एआई जैसी उभरती तकनीकों का अनुभव मिलेगा।
इससे उनके ज्ञान और कौशल दोनों में वृद्धि होगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






