निर्देश: टीईटी में कोई गड़बड़ न होने पाए, निगरानी बढ़ाएं – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 निर्देश: टीईटी में कोई गड़बड़ न होने पाए, निगरानी बढ़ाएं

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने 2 से 4 जुलाई तक होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

गुरुवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा करते हुए दीपक कुमार ने संबंधित मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कहा कि परीक्षा सामग्री की सुरक्षा से लेकर परीक्षा केंद्रों की निगरानी तक प्रत्येक स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जाए। अभ्यर्थियों की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग पूरी गंभीरता के साथ की जाए। यूपीटीईटी परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों के 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें कुल 19,94,661 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा सामग्री को कोषागार के डबल-लॉक सिस्टम में रखा जाएगा।


मुख्य सचिव ने बताया, गोल्डन आवर में मिलेगा बेहतर इलाज

राज्यस्तर पर एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क बनाएं : गोयल

प्रदेश में जल्द ही राज्य स्तरीय एकीकृत ट्रॉमा एवं इमरजेंसी नेटवर्क स्थापित की जाएगी। गुरुवार को मुख्य सचिव एस.पी. गोयल के समक्ष इसका विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया गया। इससे प्रदेश में ट्रॉमा एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और अधिक सुदृढ़ एवं अधिक प्रभावी बनेंगी। यह पहल प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को आपात स्थिति में गोल्डन आवर के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Glance – Creative Agency Portfolio WordPress Theme GlassCase – jQuery Image Zoom Plugin Glasseo – Eyewear Store Woocommerce Elementor Template Kit Glück – Digital Agency WordPress Theme Gleam – Portfolio Photography WordPress Theme Glee – Multipurpose WooCommerce WordPress Theme + RTL Glekk – Elementor Blog & Magazine WordPress Theme Glider 3D Photo Slider WordPress Plugin v1.10 GlideX – Single Product WooCommerce Theme Glint – Personal Portfolio WordPress Theme