खैर,। कस्बा के अलीगढ़ पलवल राजमार्ग पर स्थित राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज खैर की कक्षा नौवीं की एक छात्रा कथित शिक्षिका के उत्पीड़न से आहत होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है, उसका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने कथित शिक्षिका उमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं डीआईओएस ने जांच के लिए समिति का गठन कर दिया। शनिवार को टीम ने आकर जांच शुरू कर दी है। इस मामल में कालेज प्रशासन व शिक्षिकों ने चुप्पी साध ली है। इस घटना के बाद स्कूल में खामोशी है। राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज खैर की कक्षा नौवीं की एक छात्रा के भाई ने बताया कि दिल्ली एम्स में उसकी बहन की हालत अभी गंभीर बनी हुई है, उसे आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया है।
वहीं छात्रा के शिक्षिका के उत्पीड़न से तंग आकर विषाक्त पदार्थ खा लेने की घटना को पुलिस और शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। बतादें कि कस्बा के ब्लाक कालोनी में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा ने शिक्षिका के उत्पीड़न की शिकायत स्वजनों से की थी। इस पर गुरूवार को छात्रा अपने भाई के साथ कालेज गई थी। भाई का आरोप था कि उसके सामने भी बहिन को अपमानित कर कालेज से चले जाने को कहा था। घर आने पर बहिन ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। सीओ वरूण कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के भाई की तहरीर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जो भी तथ्य जांच में आयेगे कठोर कार्यवाही की जाएगी। शनिवार की देर शाम इंटरनेट मीडिया पर एक आडियों वायरल हो रहा है। जिसमें एक वकील और कालेज की अन्य शिक्षिका की वार्ता हो रही है। उसमें बताया गया कि कथित शिक्षिका पिछले वर्ष ही इस कालेज से 12वीं की कक्षा पास कर के गई है। वह यहां शिक्षिका नही है। कालेज प्रबंधक की निजी सचिव हैं। कार्यालय में बैठती है। आडियों में कालेज प्र्रशासन पर गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। कस्बा में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






