लखनऊ, हिटी। बंगाल के तटीय क्षेत्रों पर बने अवदाब के उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने से पूर्वी-मध्य यूपी के अधिसंख्य जिलों में शुक्रवार को बारिश हुई। इससे पहले बाराबंकी, हरदोई, सुलतानपुर, रायबरेली और महाराजगंज में 43 बच्चे स्कूल में उमस भरी गर्मी से बेहोश हो गए। इनमें बाराबंकी के हैदरगढ़ के एक छात्र की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें – इस जिले में आज रहेगा अवकाश, देखें सम्बंधित आदेश
ये भी पढ़ें – महिला विशेष अवकाश – 2025
राजधानी में शाम चार बजे के करीब घने बादल छाए और तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इससे विभूतिखंड स्थित साइबर टॉवर का छज्जा गिरने से रवि वर्मा (22) की मौत हो गई। कौशाम्बी में महिला पर आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई। पूर्वांचल में वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने 15 जिलों के लिए भारी वर्षा और 43 जिलों के लिए बारिश और बिजली के खतरे का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार बंगाल के तटीय क्षेत्रों पर बना अवदाब छह घंटों में 22 किमी प्रति घंटे गति से आगे बढ़ा। शुक्रवार शाम को इसका केन्द्र जमशेदपुर से 130 किमी पूर्व में स्थित था। अबदाव के आगे के हिस्से में मध्यम से भारी या अत्यधिक भारी वर्षा होती है। मौसम विभाग के अनुसार तेज बारिश का सिलसिला चलेगा। बुंदेलखंड, पश्चिमी जिलों में भारी वर्षा हो सकती है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






