69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का मायावती आवास के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

primarymaster.in


 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थियों ने “मायावती बाहर आओ” के नारे लगाए। प्रदर्शन की सूचना पर प्रशासन ने मायावती आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर बसों के माध्यम से वहां से हटाया। हिरासत में लिए गए सभी अभ्यर्थियों को इको गार्डन भेज दिया गया। अभ्यर्थी लंबे समय से 69000 शिक्षक भर्ती से जुड़ी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए रहे तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का मायावती आवास के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Primary ka school

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment