जयपुर। राजस्थान की भाजपा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की गतिविधियों में भाग लेने पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है। कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह कविया ने पिछले आदेशों का हवाला देते हुए 52 साल पुराने इस प्रतिबंध को हटाने के लिए एक परिपत्र जारी किया है।
इसके अनुसार, 1972 और 1981 के निर्देशों की समीक्षा के बाद उन संगठनों की सूची से आरएसएस का नाम हटाने का निर्णय लिया गया है, जिनकी गतिविधियों पर पहले प्रतिबंध लगाया गया था। केंद्र सरकार भी सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस की गतिविधियों में भाग लेने पर प्रतिबंध हटा चुकी है। केंद्र के कार्मिक मंत्रालय ने नवंबर, 1966 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासन के दौरान लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया है। इसी तरह हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्य पहले ही कर्मचारियों पर लगा यह प्रतिबंध हटा चुके हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






