प्रधानाध्यापिका द्वारा सरकारी किताबें बेचने पर सहायक शिक्षिका के विरोध पर अभद्रता की शिकायत

primarymaster.in


 प्रधानाध्यापिका द्वारा सरकारी किताबें बेचने पर सहायक शिक्षिका के विरोध पर अभद्रता की शिकायत

संवाददाता।

हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बदनपुर की प्रधानाध्यापिका द्वारा छात्र-छात्राओं को आई सरकारी किताबें दबंगी के साथ शिक्षामित्र व अनुदेशक के साथ मिलकर बेंचने पर विद्यालय की सहायक शिक्षिका ने किताबों को तौल करते हुए फोटो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने के साथ प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है। सुमेरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत बदनपुर का कंपोजिट

विद्यालय पीएम श्री विद्यालय के तहत संचालित है। इस विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर अंजना वर्मा कार्यरत है। बुधवार को गांव पहुंचे कबाड़ी को प्रधानाध्यापिका द्वारा छात्र

छात्राओं को पढ़ने के लिए आई सरकारी किताबों को बेंचने पर सहायक शिक्षिका ममता प्रजापति ने विरोध किया। इस पर प्रधानाध्यापिका भड़क उठी और बोली कि जो कुछ करना हो कर लो। इससे नाराज सहायक शिक्षिका ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। सहायक शिक्षिका का आरोप है कि प्रधानाध्यापिका ने किताबों के साथ विद्यालय के अग्निशमन यंत्रों के उपकरण भी कबाड़ी को कबाड़ बताकर बेच दिया है। हालांकि हम

इस वायरल वीडियो फोटो की पुष्टि नहीं करते हैं। सहायक शिक्षिका ने इस मामले की शिकायत गुरुवार को प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी से करते हुये आरोप लगाया कि कबाड़ की आड़ में किताबों को बेचने में शिक्षामित्र व अनुदेशक की भी मिलीभगत है। प्रधानाध्यापिका अंजना वर्मा का कहना कि उन्होंने किताबें नहीं बल्कि कबाड़ बेंचा है। किताबें विद्यालय में सुरक्षित रखी हुई है। सहायक शिक्षिका का आरोप निराधार है। गुरुवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी

प्रभाकर सिंह तोमर ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध है।

प्रधानाध्यापिका द्वारा सरकारी किताबें बेचने पर सहायक शिक्षिका के विरोध पर अभद्रता की शिकायत

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment