लखनऊ, 24 अक्टूबर 2026: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और अन्य संबंधित कर्मचारियों को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। विभाग की ओर से आगामी परीक्षाओं की तैयारी, शैक्षिक सत्र 2026-27 की अकादमिक रणनीति और विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित की जाएगी।
28 अक्टूबर को होगी ऑनलाइन बैठक
जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार 28 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:00 बजे से 11:30 बजे तक ऑनलाइन यू-ट्यूब सेशन आयोजित किया जाएगा। यह ऑनलाइन गोष्ठी अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में आयोजित होगी।
इनकी भागीदारी होगी जरूरी
इस ऑनलाइन यू-ट्यूब सेशन में शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, शिक्षक संकुल, एआरपी, एसआरजी, डायट मेंटर्स, जिला समन्वयकों और संबंधित विभागीय अधिकारियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही संयुक्त निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्राचार्य डायट, एडीओ (बेसिक) और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्कूलों तक पहुंचाई जाएगी जानकारी
आदेश में कहा गया है कि जनपद के सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, शिक्षक संकुल, एआरपी, एसआरजी, डायट मेंटर्स और जिला समन्वयकों की ऑनलाइन सेशन में सहभागिता सुनिश्चित कराई जाए।
संबंधित अधिकारियों को स्वयं भी इस ऑनलाइन सेशन में शामिल होने के लिए कहा गया है।
छात्र और अभिभावक भी जुड़ सकते हैं
विभाग के आदेश के अनुसार विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और अभिभावक भी इस यू-ट्यूब सेशन में स्वेच्छा से प्रतिभाग कर सकते हैं।
इस ऑनलाइन बैठक में विभागीय प्राथमिकताओं, आगामी परीक्षाओं की तैयारी और शैक्षिक सत्र 2026-27 से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
आदेश जारी होने की तारीख: 24 अक्टूबर 2026
पत्रांक: गुण/विवो/यू-ट्यूब सेशन/6309/2026-27
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




