यूपी में अब गर्म हवाएं मचाएंगी तांडव ! मौसम विभाग का इन जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी

primarymaster.in


 UP Weather Update: यूपी में अब गर्म हवाएं मचाएंगी तांडव ! मौसम विभाग का इन जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी

लखनऊ। UP Weather Update: यूपी में मौसम बदल गया है। भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा, बरेली, कानपुर, गोरखपुर सहित यूपी के कई जिलों में तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में यूपी के कई जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी आने वाले कुछ दिनों में लू चलने और तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। पूर्वानुमान है कि कई जिलों में दिन का तापमान पहले ही 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है।

उत्तर प्रदेश मौसम: इन जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है, जिनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर ग्रामीण, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, एटा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद शामिल हैं। मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्र।

आगरा में अधिकतम तापमान में हुई वृद्धि, न्यूनतम में आई गिरावट

आगरा शहर में शुक्रवार को सूरज ने आग बरसाई। दिन भूर लू चलने से आम जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर में लोग घर से बाहर निकलने से बचे। धूप में बाहर निकलने पर तेज धूप की वजह से त्वचा झुलस गई। अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सीजन में सर्वाधिक था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को भी लू चलेगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।

लू के थपेड़े चुभते हुए नजर आए

शहर में शुक्रवार सुबह आठ बजे से ही सूरज ने तपिश से लोगों को बेचैन करना शुरू कर दिया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, सूरज की किरणों की तपिश भी बढ़ती चली गई। दोपहर 12 बजे के बाद तो घर से बाहर निकलना दूभर हो गया। लू चलती रही। लू के थपेड़े चुभते हुए नजर आए और पसीना बहता रहा।

एसी व कूलर में ही राहत मिल पाई

एसी व कूलर में ही राहत मिल पाई। अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार शनिवार को लू चलेगी। रविवार से अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम में वृद्धि देखने को मिलेगी।

UP Weather Update: यूपी में अब गर्म हवाएं मचाएंगी तांडव ! मौसम विभाग का इन जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Huebhdhdj

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment