खुले स्कूल, छात्र-छात्राओं की कम रही उपस्थिति – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


शिक्षकों ने अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की, भीषण गर्मी के कारण कई बच्चे नहीं आ रहे स्कूल

सदर के उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरूदीपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुप अरोरा ने बताया कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। हालांकि बारिश होने से गर्मी कुछ कम दिखी। खजनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरखौली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत 212 छात्रों में 96 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। विद्यालय में आने वाले बच्चों का प्रधानाध्यापक प्रशांत सिंह, राहुल मिश्र एवं अन्य शिक्षकों ने स्वागत किया, उन्हें नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक प्रशांत सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण कई बच्चे विद्यालय नहीं आ सके हैं।

बांसगांव शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार मिश्र विद्यालय का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिए जाने के निर्देश दिए। नवाबगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत बसंतपुर कालिका प्राथमिक विद्यालय बड़ौंगांव में 92 बच्चों का नामांकन है। यहां 15 बच्चे उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक राम सिंह व अन्य शिक्षक बच्चों को पढ़ाते मिले।

प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज द्वितीय व प्राथमिक विद्यालय पथलामा तसव्वुम ने बताया कि पहले दिन बच्चों की उपस्थिति कम रही। नामांकन 101 था तो 27 बच्चे ही मिले। बीएसए आशीष कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाने के लिए सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment