पासपोर्ट आवेदन हुआ महंगा, 1 जुलाई से लागू होंगी नई फीस – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन करते हुए पासपोर्ट आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू होंगी। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सामान्य और तत्काल (Tatkal) दोनों श्रेणियों में शुल्क बढ़ाया गया है।

नई व्यवस्था के तहत 36 पृष्ठों वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया गया है। वहीं तत्काल श्रेणी में इसी पासपोर्ट के लिए अब 5,000 रुपये शुल्क देना होगा, जो पहले 3,500 रुपये था।

इसी प्रकार 60 पृष्ठों वाले सामान्य पासपोर्ट का शुल्क 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये कर दिया गया है। जबकि 60 पृष्ठों वाले तत्काल पासपोर्ट के लिए शुल्क 4,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये निर्धारित किया गया है।

विदेश मंत्रालय ने 20 जून को जारी अधिसूचना को गुरुवार को प्रकाशित किया। मंत्रालय के अनुसार संशोधित शुल्क नए पासपोर्ट और पुनः जारी (Re-issue) किए जाने वाले पासपोर्ट दोनों पर लागू होगा।

संशोधित पासपोर्ट शुल्क

पासपोर्ट श्रेणी वर्तमान शुल्क नया शुल्क
36 पृष्ठ (सामान्य) ₹1,500 ₹2,500
36 पृष्ठ (तत्काल) ₹3,500 ₹5,000
60 पृष्ठ (सामान्य) ₹2,000 ₹3,500
60 पृष्ठ (तत्काल) ₹4,000 ₹6,000

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium WordPress Utilities Jetpack CRX Addon WordPress Virtual Tour 360 Panorama Plugin WordPress voting plugin – Opinioner WordPress WhatsApp AnyForm Plugin – Submit Any Form as WhatsApp Message – WordPress Plugin WordPress WhatsApp Chat Button WordPress WhatsApp Support WordPress Widgets in WPBakery Page Builder WordPress WooCommerce Admin Buyer Chat Plugin WordPress WooCommerce Auction Plugin WordPress / WooCommerce Custom Breadcrumbs Plugin