149 आईटीआई में 1065 कार्यादेशकों की होगी भर्ती – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

लखनऊ, यूपी में टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (टीटीएल) के सहयोग से अपग्रेड की गए 149 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानाओं (आईटीआई) में 1065 कार्यदेशक (वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर) व प्रशिक्षकों (इंस्ट्रक्टर) की भर्ती की जाएगी। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की ओर से इन्हें आउटसोर्सिंग पर रखा जाएगा।

यह सभी कार्यादेशक व प्रशिक्षक नए अत्याधुनिक ट्रेड पढ़ाने के लिए भर्ती किए जाएंगे। आईटीआई के अलावा एक प्रादेशिक स्टॉफ प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र, अलीगंज में भी यह कोर्स चलेंगे। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल की ओर से पारदर्शी ढंग से आउटसोर्सिंग पर इन पदों पर भर्ती किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अपग्रेड की गईं 149 आईटीआई में कुल 171 कार्यदेशक और 894 प्रशिक्षकों को भर्ती किया जाएगा।

विभाग के संयुक्त सचिव मनोज वर्मा की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। जल्द इन 149 आईटीआई व एक प्रादेशिक स्टॉफ प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र में इन कार्यादेशकों व प्रशिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment