सीबीएसई स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक एनसीईआरटी की किताबें ही पढ़ाई जाएंगी। शिक्षा मंत्रालय की पहल पर सीबीएसई ने सभी स्कूलों को जोर देकर कहा है कि वे एनसीईआरटी की किताबों को ही लागू करें। अब तक यह नौंवी से बारहवीं कक्षा में अनिवार्य थीं।
इस पहल से नई शिक्षा नीति की मंशा के अनुरूप पाठ्यक्रम में समानता आएगी और बच्चों को तय मानकों के अनुरूप गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि कई स्कूल निजी प्रकाशकों की पुस्तक को विद्यार्थियों पर गैर जरूरी तरीके से थोपते हैं, नए निर्देश से यह प्रवृत्ति भी रुकेगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






