हर माह कराएं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण

primarymaster.in


हर माह कराएं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण

संसू, गोण्डा : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण करने के लिए एक महिला अधिकारी व एक पुरुष अधिकारी की संयुक्त टीम बनाकर हर महीने औचक निरीक्षण कराया जाए और उसकी रिपोर्ट बैठक में पीपीटी के साथ प्रस्तुत की जाए। यह निर्देश जिला पंचायत सभागार में आहूत बेसिक शिक्षा विभाग की जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में सीडीओ दयानंद प्रसाद ने दिए।

उन्होंने विभिन्न शैक्षिक एवं पोषण संबंधी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि योजनाओं की प्रगति से संबंधित समस्त सूचनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से फीड कराना सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ समय से दिया जाए, जिससे किसी भी पात्र लाभार्थी को वंचित न रहना पड़े। जिला पोषण समिति की बैठक में सीडीओ ने कहा कि फील्ड स्तर पर नियमित निरीक्षण किया जाए और योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। साथ ही डाटा की शुद्धता एवं अद्यतन स्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

बीएसए अमित कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार उपस्थित रहे।

हर माह कराएं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment