80 अधिकारी परखेंगे स्कूलों की हकीकत

primarymaster.in


80 अधिकारी परखेंगे स्कूलों की हकीकत

परिषदीय स्कूलों की व्यवस्थाएं परखने के लिए डीएम ने 80 अफसरों की ड्यूटी लगा दी है। इसमें जिलास्तरीय अधिकारियों के अलावा एक्सईएन, अभियंता, एडीओ, एई समेत कई लोग शामिल हैं। निर्धारित बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार कर 30 अगस्त तक मांगी गई है। कहा गया है कि विद्यालयों का निरीक्षण सुबह 08 से 10 बजे तक या मिड-डे मील के समय किया जाए।

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने जारी किए आदेश में कहा है कि प्राथमिक व जूनियर स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर की स्थिति, मध्याह्न भोजन वितरण, बच्चों के नए नामांकन की की स्थिति, अपार आईडी, डीबीटी, छात्रों के निपुण होने की स्थिति व यू-डायस के अपडेशन का आकलन करने की जिम्मेदारी दी है। न्याय पंचायत के हिसाब से परिषदीय स्कूलों का आवंटन भी कर दिया गया है। निर्धारित प्रपत्र पर 30 अगस्त तक रिपोर्ट बीएसए कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया है। इस अभियान के नोडल अधिकारी सीडीओ राजेंद्र श्रीवास व बीएसए संदीप कुमार संयोजक बनाए गए हैं।

●डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों, एक्सईएन के अलावा ब्लॉक स्तर के भी जिम्मेदारों की ड्यूटी लगाई

30 तक मांगी है बीएसए कार्यालय में निरीक्षण आख्या

बीएसए से कहा गया है कि निर्धारित प्रारूप अधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे। बीईओ से भी कहा गया है कि नामित अधिकारियों से समन्वय बनाकर स्कूलों का निरीक्षण कराएं। डीएम ने जिला पंचायत के एएमए, अभियंता, डीपीआरओ, सीएमओ, एआर कोआपरेटिव, जल निगम एक्सईएन व एई, एक्सईएन सिंचाई, नलकूप के एक्सईएन व सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन व एई, जिला कृषि अधिकारी, डायट प्राचार्य, डीडी कृषि, आरईडी एई, जिला समाज कल्याण अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, लघु सिंचाई एई, डीपीओ, डीएचओ, पीडी, डीसी मनरेगा, डीडीओ, डीएसओ, ईओ नगर पालिका, बीएसए व एडीओ समेत कई लोगों को जिम्मेदारी दी गई है।

80 अधिकारी परखेंगे स्कूलों की हकीकत

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Jetrans – Logistics & Transportation Elementor Template Kit JetReviews For Elementor JetSearch Gravity Forms Bulk Actions Pro Gravity Forms Bulk Add Fields Jetsloth – Gravity Forms Collapsible Sections Jetsloth – Gravity Forms Color Picker Jetsloth – Gravity Forms Image Choices Gravity Forms Tooltips JetSmartFilters For Elementor