सेवा पुस्तिका में डीपीओ से हस्ताक्षर कराने के लिए पैसे की मांग, शिक्षकों का हंगामा
विशिष्ट शिक्षकों की सेवा पुस्तिका में डीपीओ स्थापना का हस्ताक्षर कराने के लिए बीआरसी के अकाउंटेंट व एक शिक्षक पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए शिक्षकों ने बीआरसी में हंगामा किया।
शिक्षकों का कहना है कि 7 माह पहले 386 विशिष्ट शिक्षकों ने डीपीओ स्थापना का हस्ताक्षर कराने के लिए सेवा पुस्तिका बीआरसी में जमा की थी। इनमें 235 शिक्षकों की सेवा पुस्तिका में हस्ताक्षर कराकर बीआरसी लाया गया और संबंधित शिक्षकों से 1500-1500 रुपए लेकर वापस कर दिया गया। 50 शिक्षकों ने पैसे दिए तो उनकी सेवा पुस्तिका नहीं दी गई। बीच कई विशिष्ट शिक्षकों का तबादला दूसरे प्रखंडों या अन्य जगहों पर हो गया। वैसे शिक्षकों से पैसे लेकर सेवा पुस्तिका वाप
स कर दी गई। रहे थे। अकाउंटेंट पवन कुमार और शिक्षक डबलू कुमार ने पैसे लेने से इंकार करते हुए कहा कि बची 151 सेवा
पुस्तिका पर डीपीओ का हस्ताक्षर कराने के लिए बुधवार को भेजी जाएगी। प्रभारी बीईओ तनु कुमार ने बीआरसी में काम कर रहे शिक्षक को हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, शिक्षकों को आवेदन देने के लिए कहा गया है, ताकि, जांच के बाद कार्रवाई की जा सके।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




