दो दिन में 5.59 लाख ने वोटर बनने को भरा फॉर्म-6

primarymaster.in


दो दिन में 5.59 लाख ने वोटर बनने को भरा फॉर्म-6

लखनऊ, । यूपी में मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों का नाम जोड़ने के लिए 17 अक्तूबर व 24 अक्तूबर को चलाए गए विशेष अभियान में लोगों ने काफी जोश दिखाया है। कुल 5.59 लाख लोगों ने मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरा है।

सभी 1.77 लाख बूथों पर विशेष कैंप लगाकर लोगों को फॉर्म-6 बांटे गए व जमा किए गए। विशेष अभियान वाले दिवसों में 17 अक्तूबर को 1.37 लाख लोगों ने और 24 अक्तूबर को 4.21 लाख लोगों ने फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कैम्प दिवसों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने वाले जिलों हाथरस, गाजीपुर, सम्भल, कौशाम्बी, मथुरा, अमेठी एवं बाराबंकी के जिला निर्वाचन अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। वहीं,उन्होंने गाजियाबाद, बुलन्दशहर, वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, हमीरपुर, अम्बेडकरनगर, अमरोहा, मेरठ व गौतमबुद्धनगर के जिला निर्वाचन अधिकारियों को सुधार करने के निर्देश दिए। अन्य सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को आगामी अभियानों में प्रभावी ढंग से संचालित करने व पात्र नागरिकों को मतदाता के रूप में पंजीकृत कराने के भी निर्देश दिये।

सुलतानपुर में 26 वोटरों के नाम कटवाए, मुकदमा

सुलतानपुर। मतदाता सूची से 26 लोगों के नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 पर कथित फर्जी हस्ताक्षर करने के मामले में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आठ महीने बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अर्जुनपुर गांव के बूथ संख्या 96 का यह मामला फरवरी में सामने आया था। सपा के पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने इसका खुलासा किया था। अर्जुनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर प्रथम की मतदाता सूची से 26 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 भरे गए थे। आरोप है कि इन पर नंदलाल के नाम से हस्ताक्षर किए गए, जबकि वह निरक्षर हैं और हस्ताक्षर के बजाय अंगूठा लगाते हैं। इस मामले में सुपरवाइजर के रूप में तैनात लेखपाल मनीष मिश्र ने 24 अक्तूबर 2026 को गोसाईंगंज थाने में तहरीर दी।

इस आधार पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने, जाली दस्तावेज असली बताकर इस्तेमाल करने और धोखाधड़ी के आरोपों में केस दर्ज किया गया है। जांच उपनिरीक्षक प्रमोद मिश्रा को सौंपी गई है।

एसडीएम संदीप यादव ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विप चुनाव की मतगणना कैमरे की निगरानी में

लखनऊ। यूपी में विधान परिषद की खंड स्नातक व खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की 11 सीटों पर हुई वोटिंग की मतगणना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी और मतगणना की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। यह निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने दिए। उन्होंने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाने का भी आदेश दिया है। रविवार को सीईओ ने पांच खंड स्नातक व छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचन की मतगणना से संबंधित तैयारियों को लेकर मंडलायुक्तों व डीएम के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं और मतगणना कार्य में लगे कर्मियों को विधिवत ट्रेनिंग दिला दी जाए। 27 अक्तूबर को होने वाली मतगणना के दौरान किसी भी कीमत पर बिजली आपूर्ति ठप न हो। यही नहीं वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जनरेटर का इंतजाम किया जाए। सभी उम्मीदवारों के मतगणना एजेण्टों की नियुक्ति निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जाए तथा उन्हें नियमानुसार फोटो पहचान पत्र जारी किए जाएं। मतगणना एजेण्टों एवं उम्मीदवारों के बैठने की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

दो दिन में 5.59 लाख ने वोटर बनने को भरा फॉर्म-6

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Autostar – Car Rental WordPress Theme AutoTrics – Car Repair & Auto Service Elementor Template Kit Autozpro – Auto Parts WooCommerce WordPress Theme Autrics | Car Services and Auto Mechanic WordPress Theme Autumn – Responsive Prestashop 1.6 Theme with Blog Autusin - Auto Parts & Car Accessories Shop Elementor WooCommerce WordPress Theme Auxo – Minimal WooCommerce Shopping WordPress Theme Auzora – Drone Aerial Photography Elementor Template Kit AV Studio – One Page WordPress Theme Avada | Website Builder For WordPress & WooCommerce