कोर्स पूरा करने के लिए प्रशिक्षण निदेशालय ने जारी किए सख्त दिशा निर्देश
लखनऊ। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पहल मिशन कर्मयोगी में उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मी रुचि नहीं ले रहे हैं। प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार, 31 मार्च तक सभी पुलिसकर्मियों को न्यूनतम तीन पाठ्यक्रम पूरे करने थे। हालांकि, अब तक करीब 1.20 लाख पुलिसकर्मियों ने आईगॉट पोर्टल पर एक भी कोर्स नहीं किया है। इसे पूरा करने के लिए प्रशिक्षण निदेशालय ने सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। डीआईजी प्रशिक्षण देवरंजन वर्मा
ने सभी विभागाध्यक्षों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देशानुसार सभी कर्मियों को मंगलवार तक न्यूनतम तीन पाठ्यक्रम पूरे करने होंगे। इन पाठ्यक्रमों में से एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आधारित होना अनिवार्य है। पूरे किए गए पाठ्यक्रमों को संबंधित कर्मी की वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट में अंकित किया जाएगा। आईगॉट पोर्टल पर प्रदेश पुलिस के कुल 149 आर्गनाइजेशन बनाए गए हैं। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने संगठन में स्वयं को
तत्काल ट्रांसफर करना होगा। यह कदम माह अंत तक कोर्स पूरा करने का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए उठाया गया है।
प्रशिक्षण निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि मंगलवार के बाद भी कोर्स पूरा न करने वाले कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। यह निर्देश पुलिसकर्मियों की गंभीरता सुनिश्चित करने के लिए जारी किए गए हैं। मिशन कर्मयोगी का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की दक्षता बढ़ाना है। इस पहल में पुलिसकर्मियों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





