बच्चों के आधार का मुफ्त में हो रहा बायोमेट्रिक अपडेट – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


प्रयागराज, । जिले के स्कूलों में पढ़ रहे 50 हजार से अधिक बच्चों ने अभी तक अपने आधार का बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की ओर से इन बच्चों का आधार अपडेट करने काअभियान चलाया जा रहा है। यूआईडीएआई के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के निर्देश पर स्कूलों में कैंप लगाकर बच्चों के आधार अपडेट किए जा रहे हैं।

इसके अलावा यूआईडीएआई के स्थानीय दफ्तर में भी बच्चों का आधार अपडेट किया जा रहा है। खास बात यह है कि सात से 17 साल के बच्चों का आधार अपडेट करने के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है। यूआईडीएआई के प्रयागराज केंद्र के प्रबंधक ने बताया कि यूआईडीएआई का जो स्थानीय केंद्र पहले कानपुर रोड स्थित आटो सेल्स के सामने था वो अब लीजेंड होटल के सामने स्थित यूएस टॉवर के प्रथम तल पर आ गया है। यह केंद्र रविवार के साथ ही अन्य अवकाश के दिन भी खुला रहता है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment