वाराणसी में चार जगहों पर चोरी: टीचर के घर से 32 लाख गायब, मुख्य दरवाजा तोड़कर घुसे चोर; सीसी कैमरे में दिखे – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 रोहनिया थाना क्षेत्र के ओढ़े स्थित न्यू महादेव नगर कॉलोनी में चोरों ने शिक्षक विनीत कुमार सिंह के बंद मकान को निशाना बनाते हुए 32 लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के दौरान परिवार गांव गया हुआ था। चोरों की गतिविधियां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई हैं।

शिक्षा संबंधी नौकरियां

परिवार के अनुसार खड़हरा जमालपुर मिर्जापुर निवासी विनीत कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय तेतरिया में अध्यापक हैं और ओढ़े स्थित न्यू महादेव नगर कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी कविता सिंह अखरी के एक निजी विद्यालय में अध्यापिका हैं। 

विनीत कुमार सिंह ने बताया कि वह परिवार सहित गांव गए हुए थे। इसी दौरान शनिवार की रात चोर मुख्य दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारी और बक्से तोड़कर 32 हजार रुपये नकद समेत दो मंगलसूत्र, दो हार, तीन चेन, तीन लॉकेट वाली चेन, दस अंगूठियां, एक हीरे की अंगूठी, एक जोड़ी हीरे के ईयररिंग, नथिया, मांगटीका, दो चूड़ियां, तीन बड़ी और तीन छोटी पायल, दस बिछिया तथा 18 चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। 

शैक्षणिक सम्मेलन और प्रकाशन

पीड़ित के अनुसार, सुबह गांव से लौटते समय उन्हें सूचना मिली कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजा टूटा पड़ा था, कमरे में अलमारी क्षतिग्रस्त थी और सामान बिखरा हुआ था। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और संदिग्धों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

कार का शीशा तोड़कर एक लाख रुपये चोरी 

लंका थाना क्षेत्र के नुवाव इलाके में एक होटल के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरों ने बैग में रखे एक लाख रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए। पीड़ित राजन कुमार, जो दिलहना पंचकोशी मार्ग निवासी एवं आरएसएसएम बिल्डर के प्रोपराइटर हैं, की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी 

शिवपुर थाना क्षेत्र में शोरूम के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोरों ने लैपटॉप चोरी कर लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सिंधौरा थाना क्षेत्र के झंझौर निवासी मनीष सिंह 18 जून 2026 की शाम पांच बजे शिवपुर स्थित एक शोरूम पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार शोरूम के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। 

गोदाम से दो लाख रुपये चोरी

चेतगंज थाना क्षेत्र के हबीबपुरा में एक गोदाम से दो लाख रुपये की चोरी हो गई। सीसी टीवी कैमरे में दुकान का कर्मचारी चोरी करते हुए कैद हुआ। पीड़ित व्यापारी ने चेतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। चेतगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इसकी जांच एसआई विकास कुमार मिश्रा को जांच सौंपी गई है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment