बच्चों का बायोमीट्रिक 30 सितंबर तक फ्री
लखनऊ। पांच से 17 वर्ष के बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट को लेकर यूआइडीएआई की ओर से शनिवार को प्रधानाचार्यों और कोचिंग संस्थाओं के साथ बैठक की। बैठक में विद्यालयों में संचालित आधार में अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट अभियान के बारे में जानकारी दी गई। जहां आधार के अनुसार 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पर बायोमीट्रिक अपडेट कराना जरूरी है। ऐसी स्थिति में अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूआइडीएआई ने 5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट को 30 सितम्बर तक निःशुल्क कर दिया है।
बैठक को संबोधित करते हुए यूआइडीएआई के उप महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने बच्चों के आधार में समयबद्ध बायोमीट्रिक अपडेट पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समय पर बायोमीट्रिक अपडेट होने से बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन करने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं शैक्षिक सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। बैठक में विद्यालयों को बताया गया कि यू-डाइस पोर्टल पर आधार में अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट लंबित दिखाई देगा। ऐसे में विद्यार्थियों को बायोमीट्रिक अपडेट को समय पर पूर्ण कराने में विद्यालयों से सहयोग करने की अपील की है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





