निलंबित शिक्षिका नहीं मान रहीं बीएसए का आदेश
तालग्राम। सौरिख क्षेत्र के बझेड़ी कंपोजिट स्कूल की निलंबित शिक्षिका के बीआरसी तालग्राम में कार्य व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि वह कभी कभार आती है और उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने के बाद बिना निर्धारित कार्य किए चली जाती हैं। इससे बीएसए के आदेश के पालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सौरिख के बझेड़ी कंपोजिट स्कूल की शिक्षिका को निलंबित कर बीएसए के आदेश पर बीआरसी तालग्राम से संबद्ध किया गया था। बीआरसी में उनकी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अलग से पंजिका बनाई गई है। इसके बावजूद आरोप है कि शिक्षिका नियमित रूप से निर्धारित दायित्वों का मिर्वहन नहीं कर रही हैं। शनिवार को भी वह सुबह 10 बजे उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने के बाद बीआरसी से चली गईं।
इसको लेकर लोगों के बीच चर्चा रही कि विभागीय आदेशों का पूरी तरह पालन नहीं हो रहा है। मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से शिकायत किए जाने की भी बात सामने आ रही है। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि बीआरसी का औचक निरीक्षण कराया जाएगा। अगर शिक्षिका बीआरसी से अनुपस्थित मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



