बच्चों को चिट्ठी लिखना सिखाएगा डाक विभाग
प्रयागराज, । मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में चिट्ठी लिखने की परंपरा को फिर से बच्चों और युवाओं तक पहुंचाने की कवायद डाक विभाग ने शुरू की है। डाक विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राष्ट्रीय स्तर की ‘ढाई आखर’ पत्र लेखन प्रतियोगिता कराई जाएगी। इस बार प्रतियोगिता का विषय ‘एक चिट्ठी धरती मां के नाम : प्रकृति की रक्षा, मेरा वादा’ रखा गया है। प्रतियोगिता में एक अगस्त से 31 अक्तूबर तक प्रविष्टियां भेजी जा सकती हैं।
डाक विभाग के फिलेटली और डाकघरों के माध्यम से स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों तक प्रतियोगिता की जानकारी पहुंचाने पर जोर है। प्रतियोगिता में 18 वर्ष तक और 18 वर्ष से अधिक आयु के दो वर्ग बनाए गए हैं। प्रत्येक वर्ग में अंतर्देशीय पत्र कार्ड और लिफाफा दो श्रेणियां रखी गई हैं। प्रतिभागी हिंदी, अंग्रेजी अथवा किसी भारतीय भाषा में पत्र लिख सकते हैं। पत्र हाथ से लिखना अनिवार्य है, टाइप या प्रिंट की गई प्रविष्टियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




