*🔥बिग ब्रेकिंग….*
*इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लगेगा डिजिटल बेडटाइम*
*जिससे रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बंद रहेंगे।*
Meta ने इसे लेकर ट्रायल शुरू किया है ।
*सोशल मीडिया का इस्तेमाल बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई कर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की वजह से ही लोगों का स्क्रीन टाइम भी बढ़ रहा है। बच्चे भी आधी रात में जाग-जागकर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं*
वहीं अब इंस्टाग्राम और फेसबुक पर डिजिटल बेडटाइम लगेगा, जिससे रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच एक्सेस पर रोक रहेगी। साथ ही रात में और स्कूल के समय में नोटिफिकेशन कम कर दिए जाएंगे।
मेटा ने इसे लेकर ट्रायल शुरू कर दिया है।
सोशल मीडिया पर बच्चों की एक्टिविटी को कम करने के लिए नाबालिगों के पोस्ट पर लाइक और रिएक्शन की गिनती गायब हो जाएगी।
इन यूजर्स के लिए कॉस्मेटिक-सर्जरी फिल्टर बैन कर दिए जाएंगे, एज-एश्योरेंस सिस्टम और पेरेंटल कंट्रोल को मजबूत किया जाएगा और मेटा इनफिनिट-स्क्रॉल एक्सपीरियंस में रुकावट डालेगा।
टीनएजर्स को नॉन-पर्सनलाइज्ड फीड का ऑप्शन भी दिया जाएगा, न कि ऐसे फीड का जो एल्गोरिदम से चलता हो, जो अंदाजा लगाने और शायद बताने के लिए डिजाइन किए गए हों। अभी तक इससे सोशल मीडिया एंगेजमेंट को बढ़ाया जाता है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



