सरकारी विभागों में आउटसोर्स कर्मियों की भर्तियां जल्द:- दिया सुझाव, कम किए जाएं स्थानीय अवकाश

primarymaster.in


सरकारी विभागों में आउटसोर्स कर्मियों की भर्तियां जल्द:- दिया सुझाव, कम किए जाएं स्थानीय अवकाश

सरकारी विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्तियां जल्द शुरू हो सकती हैं। आउटसोर्स सेवा निगम एजेंसियों के चयन के लिए लिए प्रस्ताव आमंत्रित करने जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक एजेंसियों के चयन के लिए प्रस्ताव सप्ताह भर के भीतर आमंत्रित किए जा सकते हैं। सरकार के मानकों पर खरा उतरने वाली एजेंसियों के चयन के बाद विभागों की आवश्यकता के मुताबिक भर्तियों का प्रस्ताव भेजा जाएगा। वहीं, सेवा निगम दीपावली से पहले सरकारी विभागों में काम कर रहे 2.70 लाख से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारियों को बढ़ा मानदेय देने का आदेश भी जारी करने की तैयारी में है। बढ़े मानदेय के मुताबिक श्रेणी एक के आउटसोर्स कर्मचारी को न्यूनतम 40 हजार, श्रेणी दो के कर्मचारियों को 25 हजार और श्रेणी तीन के कर्मचारियों को 22 हजार रुपये हर महीने मानदेय मिलेगा। श्रेणी चार के कर्मचारियों को 20 हजार रुपये मासिक मिलेंगे।

दिया सुझाव, कम किए जाएं स्थानीय अवकाश

समय पर कोर्स को पूरा करने के लिए स्थानीय अवकाश न्यूनतम रखे जाने का सुझाव दिया गया है।

बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से यह सुझाव कमिश्नर व डीएम को भेजा गया है। यही नहीं छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर दिए जाने और शेष बचे हुए समय में बेहतर ढंग से पढ़ाई कराने के लिए निरीक्षण तेज किए जाने का सुझाव दिया गया है।

एनएचएम संविदा कर्मियों को 16 दिन का विशेष अवकाश

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। एनएचएम में विशेष अवकाश संबंधी नियमों में बदलाव करते हुए नए नियम लागू कर दिए गए हैं। एनएचएम की स्टेट यूनिट से जारी आदेश के मुताबिक संविदा कर्मचारी स्वयं, अपने बेटे-बेटी या भाई-बहन की शादी के अलावा परिवार में मृत्यु, गंभीर बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने जैसी स्थितियों में विशेष अवकाश ले सकेंगे। हालांकि इसकी अधिकतम सीमा 16 दिन तय की गई है। कर्मचारियों को विशेष अवकाश के लिए जरूरी दस्तावेज भी दाखिल करने होंगे। फिर लीव बैलेंस के हिसाब से ये अवकाश दिया जाएगा। मिशन की राज्य कार्यक्रम प्रबंधन इकाई ने मानव संसाधन नीति में मेडिकल लीव से जुड़े प्रावधानों में संशोधन कर दिया है। नए प्रावधानों के अनुसार कर्मचारी को अपने करीबी रिश्तेदारों की शादी से लेकर बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने जैसे हालात के लिए विशेष अवकाश मिल सकेगा।

सरकारी विभागों में आउटसोर्स कर्मियों की भर्तियां जल्द:- दिया सुझाव, कम किए जाएं स्थानीय अवकाश

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
UP UPDATEMART

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Bonus Product for WooCommerce Booco – Responsive Magazine & Blog WordPress Theme Book Store WordPress Theme Book Your Travel – Online Booking WordPress Theme Bookarazi – Author & Publisher Elementor Template Kit BookCard – 3D Folded vCard HTML Template BookChimp – Online Book Store Website Elementor Template Kit Booked – Appointment Booking for WordPress Bookflare – Modern Education & Online Learning Elementor Template Kit Booking And Reservation Plugin for WooCommerce