टोपी पहनकर स्कूल गया छात्र तो शिक्षक ने कर दी पिटाई, घरवालों ने की शिकायत तो गुस्से में आगबबूला हो गया और…

primarymaster.in


 UP News Today: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के चितबड़ागांव में एक छात्र को टोपी पहनकर स्कूल आने पर शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद परिवार वालों ने शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज करवाई. चितबड़ागांव के थाना प्रभारी प्रशांत कुमार चौधरी के हवाले से न्यूज एजेंसी PTI ने बताया कि जय प्रकाश नगर गांव के अनिल कुमार गुप्ता की तहरीर पर ‘नवभारत चिल्ड्रन एकेडमी’ के शिक्षक जितेंद्र राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि अनिल कुमार गुप्ता ने तहरीर में लिखा कि उनका बेटा श्लोक गुप्ता ‘नवभारत चिल्ड्रन एकेडमी’ में छठी कक्षा का छात्र है. शिक्षक जितेंद्र राय ने विद्यालय में टोपी पहनकर आने को लेकर श्लोक के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उसकी पिटाई की.

घरवालों की शिकायत में क्या?

शिकायत में आगे कहा गया, ‘जब अनिल गुप्ता 21 दिसंबर को फीस जमा करने स्कूल गए और प्रधानाचार्य से इस मामले में शिकायत की तो नाराज होकर शिक्षक जितेंद्र राय ने छात्र श्लोक को फिर पीटा और जान से मारने की धमकी दी. अनिल गुप्ता का आरोप है कि शिक्षक के पीटने से छात्र को काफी चोट आई है. उन्होंने बताया कि यह घटना 20 दिसंबर को हुई थी.

पुणे से आया एक और मामला

इसी तरह की एक अन्य घटना में पुणे के एक निजी स्कूल के शिक्षक पर शहर की पुलिस ने कक्षा 6 के एक छात्र को उसकी शर्ट अंदर न करने पर कथित रूप से पीटने और घायल करने का मामला दर्ज किया है. आरोपी की पहचान 26 साल के संदेश भोसले के रूप में हुई है. छात्र के पिता ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद BNS की धारा 115 (2) और किशोर न्याय अधिनियम 2015 (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) के प्रावधानों के तहत स्वारगेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया.

शिकायतकर्ता के अनुसार, मारपीट के कारण छात्र के कान में चोट लग गई. इस घटना से अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया, महाराष्ट्र नवनिर्माण पार्टी (MNS) के नेता गणेश बोकारे और उनके समर्थकों ने शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. कुछ लोगों ने स्कूल की संपत्ति में तोड़फोड़ भी की.

Primary ka master: टोपी पहनकर स्कूल गया छात्र तो शिक्षक ने कर दी पिटाई, घरवालों ने की शिकायत तो गुस्से में आगबबूला हो गया और…

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment