नीट पेपर लीक में डॉक्टर व भौतिकी शिक्षक गिरफ्तार
नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र के लातूर से बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनोज शिररे और पुणे के कोचिंग सेंटर में भौतिकी के शिक्षक तेजस हर्षवर्धन शाह को गिरफ्तार किया है। दोनों को दिल्ली की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया।
इस मामले में अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
अधिकारियों ने बताया कि शिररे पर आरोप है कि उन्होंने लातूर में रेनुकाई केमिस्ट्री क्लासेज चलाने वाले शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर के बेटे समेत तीन छात्रों को नीट के पेपर सॉल्व पीडीएफ उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाई थी। एजेंसी इस मामले में मोटेगांवकर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शिररे से सीबीआई ने कुछ दिन पहले भी हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।
वहीं, गिरफ्तार तेजस पुणे स्थित कोचिंग सेंटर डॉ. अंभंग प्रश मेडिकल एकेडमी (एपीएमए) में फिजिक्स का शिक्षक है। उसे मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपी मनीष हर्षवर्धन से नीट-यूजी के फिजिक्स के लीक हुए प्रश्न मिले थे।
सीबीआई ने बताया कि मामले में पूरी कड़ी और साजिश का पता लगाने के लिए जांच जारी है। सीबीआई ने अब तक 49 ठिकानों पर छापे मारे हैं और कई अहम दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA


