एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर लेखपाल – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


महराजी। सराय मेहराबाद ग्राम पंचायत में तैनात एक लेखपाल को भूमि संबंधी रिपोर्ट लगाने के एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मंगलवार देर शाम गोंडा की एंटीकरप्शन टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी लेखपाल पीड़ित से पहले भी 70 हजार रुपये की वसूली कर चुका था। इसके बाद भी काम नहीं किया था। उसके विरुद्ध कोतवाली देहात में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

थाना रामगांव के मैनपुरा गांव निवासी दुलारे यादव को अपने दादा विश्वनाथ के नाम की भूमि से संबंधित कुछ अभिलेखों की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने सराय मेहराबाद के राजस्व लेखपाल उमेश कुमार पाठक से संपर्क किया था।

मामले में लेखपाल को रिपोर्ट लगाकर कागजात तैयार करने था। पीड़ित के अनुसार लेखपाल उमेश कुमार पाठक ने इस काम के लिए पहले उससे 70 हजार रुपये लिए। इसके बाद भी काम नहीं किया। पीड़ित के पुनः अभिलेख मांगने पर लेखपाल ने और 20 हजार रुपये की मांग की।

इस पर दुलारे यादव ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। एंटी करप्शन टीम गोंडा के निरीक्षक रामसहाय यादव के नेतृत्व में टीम मंगलवार को कोतवाली देहात के भोजीपुर गांव पहुंची। नियत समय पर शिकायतकर्ता ने लेखपाल को बुलाकर उसे दस हजार रुपये सौंपे। जैसे ही लेखपाल ने रुपये अपने हाथ में लिए, वैसे ही एंटी करप्शन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

निरीक्षक रामसहाय यादव ने आरोपी लेखपाल को कोतवाली देहात ले जाकर उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment