UP Out of School Children Campaign 2026: 85 हजार बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की तैयारी, विशेष प्रशिक्षक करेंगे पढ़ाई – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूल से बाहर (Out of School) रह रहे बच्चों को फिर से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बड़ा अभियान शुरू करने की तैयारी की है। राज्य परियोजना निदेशालय के निर्देश पर जुलाई और अगस्त 2026 के दौरान विशेष शिक्षण अभियान चलाया जाएगा, जिसमें 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पढ़ाई से जोड़ा जाएगा।

85,057 आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान

शिक्षा विभाग के अनुसार प्रदेशभर में 85,057 आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिन्हित किया गया है। इन बच्चों को दोबारा विद्यालयी शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

विशेष प्रशिक्षक पढ़ाएंगे बच्चों को

जिन विद्यालयों में 5 या उससे अधिक आउट ऑफ स्कूल बच्चे चिन्हित किए गए हैं, वहां विशेष प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए सेवानिवृत्त शिक्षक, डीएलएड (D.El.Ed.), बीएड (B.Ed.) और स्नातक पास युवाओं की सेवाएं ली जाएंगी।

विभाग के अनुसार लगभग 43,908 बच्चे ऐसे विद्यालयों में हैं, जहां उनकी संख्या पांच या उससे अधिक है। इन बच्चों को 24,309 विशेष प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से पढ़ाया जाएगा।

जिन स्कूलों में संख्या कम होगी, वहां शिक्षक संभालेंगे जिम्मेदारी

करीब 41,149 बच्चे ऐसे विद्यालयों में चिन्हित हुए हैं, जहां आउट ऑफ स्कूल बच्चों की संख्या पांच से कम है। ऐसे मामलों में संबंधित विद्यालय के शिक्षक ही अलग से इन बच्चों के लिए विशेष शिक्षण व्यवस्था करेंगे।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Thrive Themes Focusblog WordPress Theme Thrive Themes Ignition WordPress Theme Thrive Themes Luxe WordPress Theme Thrive Themes Minus WordPress Theme Thrive Themes Performag WordPress Theme Thrive Themes Pressive WordPress Theme Thrive Themes Rise WordPress Theme Thrive Themes Squared WordPress Theme Thrive Themes Storied WordPress Theme Thrive Themes Voice WordPress Theme