देर रात चली तबादला एक्सप्रेस: यूपी में एक मंडलायुक्त, दस डीएम समेत 23 आईएएस बदले, – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 यूपी में सोमवार की देर रात एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। अयोध्या के मंडलायुक्त के साथ ही दस जिलों के डीएम बदल दिए गए। कई विभागों के सचिव समेत 23 आईएएस अधिकारियों का कार्य क्षेत्र बदल दिया गया है। सीएम योगी की सिटी गोरखपुर और प्रयागराज में भी नए जिलाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इसके साथ ही गोंडा, बहराइच, गाजियाबाद, गौतमबुद्धानगर, कासगंज, कानपुर देहात, ललितपुर और मिर्जापुर के जिलाधिकारी बदले गए हैं। अयोध्या के मंडलायुक्त रहे गौरव दयाल को अब गृह विभाग में सचिव बना दिया गया है। गृह विभाग में सचिव राजेश कुमार अयोध्या का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। इसके अलावा गोंडा की जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा को निबंधन विभाग का प्रभारी महानिरीक्षक बनाया गया है।

बहराइच की जिलाधिकारी श्रीमती मोनिका रानी को विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग और अपर महानिदेशक, स्कूल शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। गोरखपुर के जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी दीपक मीणा को गोरखपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह प्रयागराज के जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार मंदरको इसी पद पर गाजियाबाद भेजा गया है। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को प्रयागराज का जिलाधिकारी बनाया गया है।

कासगंज की जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम को गौतमबुद्ध नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। अपर आयुक्त (प्रशासन), गन्ना एवं प्रबंध निदेशक, उप्र चीनी निगम लिमिटेड प्रणय सिंह को कासगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है। कानपुर देहात के जिलाधिकारी आलोक सिंह को विशेष सचिव, राज्य सम्पत्ति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं राज्य सम्पत्ति अधिकारी बनाया गया है।

अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण कपिल सिंह को कानपुर देहात का जिलाधिकारी बनाया गया है। ललितपुर के जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को बहराइच में इसी पद पर भेजा गया है। विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा अमनदीप डुली को ललितपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। विशेष सचिव, राज्य सम्पत्ति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा राज्य सम्पत्ति अधिकारी पवन कुमार गंगवार को मिर्जापुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

मिर्जापुर की जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन को गोंडा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। संयुक्त निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय जयनाथ यादव को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा बनाया गया है। विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग श्रीमती प्रणता ऐश्वर्या को सीतापुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

सचिव, वित्त विभाग श्रीमती मिनिष्ती एस को गन्ना आयुक्त बनाया गया है। गन्ना आयुक्त प्रमोद कुमार उपाध्याय को समाज कल्याण विभाग में सचिव बना दिया गया है। सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग डा० सारिका मोहन को सचिव, वित्त विभाग के पद पर भेजा गया है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण झांसी अमृत त्रिपाठी को सचिव उच्च शिक्षा विभाग के पद पर भेजा गया है। झांसी के मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे को अब मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, झांसी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment