प्राथमिक स्कूल में सांप के काटने से बच्चे की मौत
प्राथमिक स्कूल में सांप के काटने से बच्चे की मौत
हैदरगढ़। त्रिवेदीगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत सहावर स्थित प्राथमिक विद्यालय देवगरपुर में सोमवार को सांप के काटने से कक्षा तीन के छात्र अंशु (8) की मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लापरवाही और देरी से सूचना देने का आरोप लगाकर परिजनों ने अस्पताल परिसर में शव रखकर प्रदर्शन किया। डीएम ने एडीएम, एसपी व बीएसए की तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है।
पूरे बढ़ाइन गांव निवासी अशोक कुमार के अनुसार, बेटा अंशु सोमवार को स्कूल गया था। सहपाठियों ने बताया कि विद्यालय में सुबह 10 बजे शौचालय के पास सांप के काटने पर अंशु ने शिक्षामित्र को जानकारी दी। लेकिन शिक्षामित्र ने न तो उसे तुरंत अस्पताल भेजा और न ही परिजनों को सूचना दी। तीन घंटे बाद बच्चे के बेहोश होने पर परिजनों को फोन किया। इसके बाद परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






