टीजीटी-पीजीटी की रिक्तियों में गड़बड़ी, भरे पद भेज दिए रिक्त
प्रयागराज : अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) एवं संबद्ध प्राइमरी के सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए शिक्षा निदेशालय ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को रिक्तियों का विवरण (अधियाचन) पोर्टल पर भेज तो दिया, लेकिन कई पदों को लेकर अब शिकायतें सामने आई हैं। शिक्षा निदेशालय ने विद्यालय और विषयवार जो रिक्तियां दर्शाई हैं, उनमें से कुछ विद्यालयों के प्रबंध तंत्र ने शिक्षा सेवा चयन आयोग को पत्र लिखकर बताया है कि उनके यहां संबंधित विषय का पद समायोजित किया जा चुका है, यानी कि भरा हुआ है। इसके अलावा ऐसी भी शिकायतें मिली हैं कि कुछ पदों को लेकर हाई कोर्ट से स्थगन आदेश है। चूंकि लंबित शिक्षक भर्तियां पूरी करने के साथ ही शिक्षा सेवा चयन आयोग नई भर्तियों की ओर बढ़ेगा। आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि रिक्तियों का परीक्षण कराया जा रहा है। इस बीच कुछ विद्यालयों के प्रबंध तंत्र की ओर से अधियाचन को लेकर शिकायतें मिली हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






